जरुरी जानकारी | राजस्थान में किसानों को 42,131 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद से 75 लाख से अधिक किसानों को लगभग 42,131 करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त अल्पकालिक फसली ऋण वितरित किया गया है। प्रदेश सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी।

जयपुर, 12 जुलाई राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद से 75 लाख से अधिक किसानों को लगभग 42,131 करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त अल्पकालिक फसली ऋण वितरित किया गया है। प्रदेश सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, सहकारिता विभाग ने भी अपने नेटवर्क का विस्तार किया है और 30 जून, 2025 तक राज्य भर में 600 से ज्यादा नई सहकारी समितियां बनी हैं।

इसके अनुसार, “राज्य में नई सरकार के गठन से लेकर 30 जून, 2025 तक केंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा 75.52 लाख किसानों को लगभग 42,131 करोड़ रुपये के ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किए गए हैं।”

राज्य में वर्ष 2025-26 में 35 लाख किसानों को 25,000 करोड़ रुपये के अल्पकालीन ऋण वितरित किए जाने का राज्य बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं केंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा उक्त अवधि में 805 करोड़ रुपये से अधिक के मध्यकालीन ऋण वितरित किए गए हैं। जबकि राजस्थान राज्य सहकारी बैंक एवं प्राथमिक भूमि विकास बैंकों द्वारा इस दौरान लगभग 232 करोड़ रुपये के दीर्घकालीन ऋण वितरित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ‘सहकार से समृद्धि’ की भावना के साथ कमजोर वर्ग को सशक्त बना रही है और सहकारिता विभाग की योजनाओं का वृहद् स्तर पर आमजन को फायदा मिल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RCB, IPL 2026 39th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Scorecard: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KL Rahul IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

DC vs RCB, IPL 2026 39th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू