देश की खबरें | बागपत में घर से बुलाकर किसान की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के लुहारी गांव में घर से बुलाकर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बागपत, 29 मार्च उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के लुहारी गांव में घर से बुलाकर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीश सिंह भदौरिया ने मंगलवार को बताया कि मृतक का नाम जितेंद्र (46) पुत्र वेदप्रकाश है। भदौरिया ने बताया कि सोमवार देर रात जितेंद्र के साथ रहने वाला एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा।

लुहारी गांव निवासी जितेंद्र खेती के अलावा क्षेत्र में किसानों से गेंहू खरीदने का भी काम करता था।

लुहारी-कोताना मार्ग से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को जितेंद्र का शव पड़ा मिला, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पहुंची।

सीओ के अनुसार जितेंद्र की पुरानी रंजिश में हत्या की गई है। वह सरसों चोरी के मुकदमे में कुछ दिन पहले जेल गया था और अब जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था।

इस घटना में गांव के ही जितेंद्र पुत्र महक सिंह व आंनद पुत्र राजवीर को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल