देश की खबरें | फरीदाबाद : हत्या के आरोपी विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फरीदाबाद जिले के नीमका जेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

फरीदाबाद(हरियाणा), 23 जनवरी फरीदाबाद जिले के नीमका जेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल 13 दिसंबर की रात को फरीदाबाद के सरूरपुर गांव के पास बनी दुर्गा कॉलोनी में दो युवकों ने दो लोगों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। दोनों घायलों में से राजेश नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि प्रदीप घायल हो गया था।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय राजन और 38 वर्षीय नईम को 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया था और तभी से दोनों नीमका जेल में बंद थे।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 22 जनवरी की देर शाम राजन की तबियत खराब हुई और उसे इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, नईम और राजन की मुंह बोली बहन बैजन्ती ने दावा किया कि राजन बिल्कुल स्वस्थ था। उसने मामले की बारीकी से जांच कराने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\