देश की खबरें | फरीदाबाद: 500 रुपये के लिए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में महज 500 रुपये के लिए एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, 13 अक्टूबर हरियाणा के फरीदाबाद में महज 500 रुपये के लिए एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घटना शनिवार देर रात को चांदपुर गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सलाउद्दीन के रूप में हुई है, जो चांदपुर में पिछले सात-आठ वर्ष से रह रहा था और छोटा-मोटा काम करके अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि सलाउद्दीन ने गांव के ही रहने वाला पवन नाम के एक युवक से 500 रुपये उधार लिये थे और इसे नहीं चुका पाने की वजह से आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की।

प्रवक्ता ने बताया कि जब सलाउद्दीन के बच्चों ने अपने पिता को घायल हालात में देखा तो उन्होंने एक चिकित्सक को बुलाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पवन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया हालांकि उसका एक साथी अभी भी फरार है।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\