फरीदाबाद: छात्र की आत्महत्या के मामले में शिक्षिका को मिली जमानत

हरियाणा के फरीदाबाद में 10वीं कक्षा के छात्र की कथित आत्महत्या मामले में गिरफ्तार शिक्षिका ममता गुप्ता को सोमवार को अदालत ने जमानत दे दी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाई एस राठौर की अदालत में गुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई.

प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: Pixabay)

फरीदाबाद, सात मार्च: हरियाणा के फरीदाबाद में 10वीं कक्षा के छात्र की कथित आत्महत्या मामले में गिरफ्तार शिक्षिका ममता गुप्ता को सोमवार को अदालत ने जमानत दे दी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाई एस राठौर की अदालत में गुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने 50 हजार के मुचलके पर जमानत प्रदान की. इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान ममता गुप्ता की तरफ से पेश अधिवक्ता पी एल गोयल और दीपक गेरा ने उन्हें तुरंत जमानत देने का अनुरोध किया. Shocking: तुम हो दुनिया की सबसे अच्छी मां... I Am Sorry, ये बोलकर 17वीं मंजिल से कूदा छात्र.

पुलिस की तरफ से अदालत को बताया गया था कि विज्ञान की परीक्षा के दौरान आरोपी शिक्षिका से छात्र ने मदद मांगी थी. पुलिस ने कहा था कि मदद करने के बजाय शिक्षिका ने छात्र को डांट दिया था. साथ ही उनके ऊपर अन्य आरोप भी लगाए थे. आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली थी.

अधिवक्ता गोयल ने अदालत को बताया कि उस दिन विज्ञान की परीक्षा के दौरान ममता गुप्ता कक्षा में मौजूद ही नहीं थीं. उन्होंने विज्ञान की परीक्षा वाले दिन परीक्षा हॉल की सीसीटीवी फुटेज भी अदालत में जांच अधिकारियों को सौंपी थी.

इस बीच, 10वीं कक्षा के छात्र का करीब डेढ़ साल पहले स्कूल के शौचालय में शोषण करने व उसे को चिढ़ाए जाने के मामले में चार छात्रों के बयान एसआइटी ने दर्ज किए हैं. ये बयान एसआइटी ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष दर्ज किए.

इस दौरान एसआइटी के सभी अधिकारी सादी वर्दी में मौजूद रहे. बच्चों के माता-पिता भी बयान दर्ज कराए जाने के दौरान मौजूद रहे. सीडब्ल्यूसी की तरफ से बयान गोपनीय रखे गए हैं. सूत्रों के अनुसार, छात्रों ने आत्महत्या करने वाले छात्र को चिढ़ाने की बात कबूल की है. बाकी छात्रों के बयान भी जल्द दर्ज किए जा सकते हैं. इससे पहले सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने मृतक छात्र की मां के बयान दर्ज किए थे.

तब उन्होंने बताया था कि स्कूल के सात-आठ छात्रों ने करीब डेढ़ साल पहले स्कूल के शौचालय में उनके बेटे का शोषण किया था. मृतक छात्र की मां ने इस संबंध में दावा किया था कि उन छात्रों के खिलाफ स्कूल प्रधानाचार्य को ई-मेल से शिकायत भी दी गई थी, मगर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष श्रीपाल करहाना का कहना है कि छात्रों के बयानों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी.

बता दें कि 25 फरवरी को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक बहुमंजिला सोसायटी में 10वीं कक्षा के छात्र ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें