देश की खबरें | मशहूर रंगकर्मी बंसी कौल का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रख्यात रंगकर्मी बंसी कौल का शनिवार को राजधानी दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

नयी दिल्ली, छह फरवरी प्रख्यात रंगकर्मी बंसी कौल का शनिवार को राजधानी दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

रंग विदूषक संस्था के वरिष्ठ कलाकार फरीद बज्मी ने बताया कि बंसी कौल कैंसर से पीड़ित थे और हाल ही में इस सिलसिले में उनका एक ऑपरेशन भी किया गया था। वह 72 साल के थे।

उन्होंने कहा, ‘‘नवंबर माह के बाद से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। आज सुबह 8.46 बजे दिल्ली के द्वारका में उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को लोधी रोड स्थित शव दाहगृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’’

बंसी कौल राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक रहे। उन्होंने भोपाल में रंग विदूषक के नाम से अपनी संस्था बनाई थी। 1984 से रंग विदूषक ने देश और दुनिया में अपनी नाट्य शैली की वजह से अलग पहचान बनाई।

बंसी कौल देश के प्रख्यात डिजाइनर भी रहे हैं। कौल को 1995 संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार और 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी तथा कालिदास एवं शिखर सम्मान से सम्मानित रंगकर्मी बंसी कौल जी के निधन से बहुत दु:ख हुआ। उन्होंने देश-विदेश में अपनी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें!’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\