देश की खबरें | हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिजनों का आरोप:पुलिस ने रातोंरात जबरन कर दिया अंतिम संस्कार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हाथरस (उत्तर प्रदेश), 29 सितम्बर हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस ने बुधवार तड़के उसका अंतिम संस्कार करने के लिये उन्हें मजबूर किया।

उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक गांव में 19 वर्षीय दलित लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना के पखवाड़े भर बाद दिल्ली के एक अस्पताल में मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | ITR Filing: करदाताओं को बड़ी राहत, 30 सितंबर तक बढ़ी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन.

हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार किया गया, जबकि इस घटना के विरोध में हाथरस में काफी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये और प्रदर्शन किया।

विपक्षी दलों के नेताओं ने अंतिम संस्कार किये जाने को तरीके को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के परिवार से की बात, दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा.

हाथरस जिले में गत 14 सितम्बर को चार लोगों ने लड़की से बलात्कार किया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पीड़िता की मौत की खबर फैलते ही दिल्ली और हाथरस में नेताओं, खिलाड़ियों और फिल्मी कलाकारों तथा कार्यकर्ताओं सहित समाज के सभी तबकों के लोगों में रोष छा गया और उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने पीड़िता के लिये न्याय की मांग की।

भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच पीड़िता के परिजन मंगलवार रात सफदरजंग अस्पताल से रवाना हुए। शव को उत्तर प्रदेश पुलिस अपने साथ ले गई।

लड़की के एक रिश्तेदार ने दावा किया कि परिवार के सदस्यों के हाथरस पहुंचने से पहले ही पुलिस शव लेकर यहां पहुंच गई।

उसके पिता ने बुधवार सुबह पीटीआई- से कहा, ‘‘अंतिम संस्कार तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच किया गया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)