देश की खबरें | आरोपी को गिरफ्तार करने गये पुलिस दल पर परिजनों ने किया हमला, दो पुलिस कर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे मानेसर अपराध शाखा के दल पर बृहस्पतिवार को उसके परिजनों ने हमला कर दिया और घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।

गुरुग्राम, 11 अप्रैल भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे मानेसर अपराध शाखा के दल पर बृहस्पतिवार को उसके परिजनों ने हमला कर दिया और घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पहले परिवार के सदस्यों ने आरोपी को पुलिस की हिरासत से बचा लिया, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मानेसर अपराध इकाई के उप निरीक्षक अजीत सिंह की शिकायत के अनुसार घटना मंगलवार को रात करीब 10 बजे दिनोकरी गांव में बुधराम के घर पर घटी।

सिंह और उनके साथ तीन अन्य पुलिस कर्मी एक सूचना के आधार पर पुलिस की गाड़ी में बुधराम के घर पहुंचे थे। सिंह ने बताया कि बुधराम अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था और उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘जब हमने बुधराम को हिरासत में लिया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और अपने पिता सरदार सिंह, भाई धरमबीर, मां भतेरी देवी और बहन आशा को बुलाया।’’

शिकायकर्ता ने कहा कि उनके हाथों में लाठियां और ईंट थीं और वे कह रहे थे कि पुलिस बुधराम को नहीं ले जा सकती। इसके बाद बुधराम की बहन ने एसआई को पीछे से पकड़ लिया।

सिंह ने कहा, ‘‘उसके भाई ने पुलिस वाहन पर ईंट फेंकीं और पीछे के शीशे तोड़ दिए। उसकी मां ने कांस्टेबल धर्मेंद्र के सिर पर डंडे से हमला किया वहीं बहन आशा ने एएसआई अनिल कुमार पर हमला किया और अंतत: बुधराम को हमारी हिरासत से छुड़ा लिया।’’

पुलिस ने फिर बुधराम का पीछा किया और अंतत: एक किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार बुधराम को थाने ले जाया गया और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स