देश की खबरें | परिवार ने की आत्महत्या; पांच लोगों की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक परिवार द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या करने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

नवादा (बिहार), 10 नवंबर जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक परिवार द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या करने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि शुरूआती जांच में पूरे परिवार के सल्फास खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आयी है।

उन्होंने बताया कि घटना में नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ला निवासी केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र की मौत हुई है, जबकि एक पुत्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक कर्ज के कारण परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आयी है, लेकिन आगे की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\