जरुरी जानकारी | सरसों, मूंगफली में गिरावट, बाकी तेल-तिलहन के भाव स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को कारोबार का मिला-जुला रुख दिखा। किसानों द्वारा कम दाम पर बिकवाली नहीं करने से सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार रहा जबकि सस्ते आयातित तेलों की बहुतायत के बीच ऊंचे भाव के साथ साथ मूंगफली की नयी फसल आने से मूंगफली तेल-तिलहन के साथ-साथ सरसों तेल के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।

नयी दिल्ली, एक नवंबर विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को कारोबार का मिला-जुला रुख दिखा। किसानों द्वारा कम दाम पर बिकवाली नहीं करने से सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार रहा जबकि सस्ते आयातित तेलों की बहुतायत के बीच ऊंचे भाव के साथ साथ मूंगफली की नयी फसल आने से मूंगफली तेल-तिलहन के साथ-साथ सरसों तेल के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।

सरसों तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल की कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुईं।

थाइलैंड में बायोडीजल निर्माण में पामतेल उपयोग की मात्रा बढ़ाने और किसानों को अधिक लाभ देने के प्रयासों के साथ विदेशों में खाद्य तेल का बाजार तेज है।

शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती थी।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन डीगम में फिर से गिरावट चालू हो गई है। जिन आयातकों को बैंकों के कर्ज का भुगतान करना है, वे आयातित सोयाबीन डीगम तेल, लागत से दो रुपये किलो कम भाव पर कांडला बंदरगाह पर बेच रहे हैं। देश में नवंबर में खाद्य तेलों (विशेषकर सॉफ्ट आयल- सूरजमुखी और सोयाबीन तेल) का आयात घटने की संभावनाओं को देखते हुए इन आयातकों द्वारा लागत से दो रुपये किलो कम दाम पर बिकवाली करना, आयातकों की पस्त हालत का सूचक है। इसकी वजह से सोयाबीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं।

त्योहारों के मौसम में फिलहाल कांडला पोर्ट पर सूरजमुखी तेल का स्टॉक कम है।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,745-5,795 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,800-6,875 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,300 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,275-2,560 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,805 -1,900 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,805 -1,915 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,880 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,750 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,175 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,000-5,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,800-4,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड