देश की खबरें | ओडिशा में 10,000 रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस ने जाली नोट चलाने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसके कब्जे से 10,000 रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट जब्त किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भद्रक (ओडिशा), 11 मई ओडिशा पुलिस ने जाली नोट चलाने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसके कब्जे से 10,000 रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट जब्त किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि मामला शनिवार दोपहर को तब सामने आया जब दो युवकों ने भद्रक ग्रामीण थानांतर्गत आनंद बाज़ार में जाली नोटों का उपयोग करके सामान खरीदने का प्रयास किया।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आनंद बाजार के पास देवपाल गांव के निवासी दो संदिग्धों ने 200 रुपये के नोटों का इस्तेमाल करके किराने का सामान खरीदा।

जब एक युवक ने 200 रुपये के दूसरे नोट से खरीदने का प्रयास किया, तो दुकानदार को इसकी बनावट और छपाई के कारण संदेह हुआ।

दुकानदार उत्कलमणि पांडा ने कहा, "जब मैंने नोट को छुआ तो मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है। मैंने इसे पास के अन्य दुकानदारों को दिखाया, और हमें तुरंत पता चल गया कि यह नकली है। विरोध करने पर, युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सूचित कर दिया।"

एक आरोपी भाग गया, जबकि दूसरे को निवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भद्रक ग्रामीण पुलिस ने तलाशी ली और 100, 200 व 500 रुपये के नोटों के रूप में 10,000 रुपये की जाली मुद्रा बरामद की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि आरोपी छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहे थे, जहां नकली नोट पकड़े जाने की संभावना कम होती है।

पुलिस को संदेह है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति किसी बड़े जाली नोट गिरोह का हिस्सा हो सकता है।

भद्रक ग्रामीण थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) दयानिधि दास ने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और जब्त की गई मुद्रा को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि फरार युवक और इस रैकेट के पीछे के नेटवर्क का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

जोहेब रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\