देश की खबरें | फडणवीस ने राज्यसभा के लिए मनोनीत उज्ज्वल निकम को दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम को राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर रविवार को बधाई दी।

नागपुर, 13 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम को राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर रविवार को बधाई दी।

फडणवीस ने आतंकवादियों और देश के दुश्मनों के खिलाफ कानूनी लड़ाई में निकम के योगदान की सराहना की।

उज्ज्वल निकम 26/11 मुंबई आतंकी हमला मामले में विशेष लोक अभियोजक थे।

निकम के अलावा पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, केरल से भारतीय जनता पार्टी के नेता सी सदानंदन मास्टर और इतिहासकार मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी एक अधिसूचना में कहा कि राष्ट्रपति ने इन चार व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि एक ऐसे प्रसिद्ध वकील, जिन्होंने देश के दुश्मनों के खिलाफ अदालतों में मुकदमे लड़े और जिनके प्रयासों से कई आतंकवादियों और अपराधियों को सजा मिली, उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री हमेशा राष्ट्रवादियों के साथ खड़े रहते हैं।’’

निकम एक प्रसिद्ध वकील हैं और उन्होंने मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में सरकारी वकील के रूप में काम किया था।

भाजपा ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य सीट से पार्टी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा, लेकिन वह कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से हार गए थे।

राष्ट्रपति संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए 12 व्यक्तियों को मनोनीत करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\