विदेश की खबरें | बांग्लादेश में फैक्टरी में लगी आग, 52 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गयी है और 50 से अधिक लोग झुलस गये। शुक्रवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई।

ढाका, नौ जुलाई बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गयी है और 50 से अधिक लोग झुलस गये। शुक्रवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई।

दमकल अधिकारियों के अनुसार नारायणगंज के रूपगंज में शेजान जूस फैक्टरी में बृहस्पतिवार की शाम लगभग पांच बजे आग लग गई। ऐसी आशंका है कि आग इमारत के भूतल से लगी और रसायनों तथा प्लास्टिक की बोतलों की मौजूदगी के कारण तेजी से फैल गई।

‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, इस हादसे में 52 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग झुलस गये। भीषण आग से बचने के लिए कई मजदूर इमारत से कूद गए।

खबर के अनुसार, हाशेम फूड्स लिमिटेड के कारखाने की इमारत में आग बुझाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां लगी हुई हैं। इसके अनुसार लोग अपने उन प्रियजनों की तलाश में इमारत के सामने एकत्र हो गए हैं, जो अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में से 44 श्रमिकों की पहचान की पुष्टि की गई है।

बचाए गए श्रमिकों और उनके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि आग लगने के समय कारखाने का एकमात्र निकास द्वार बंद था। उन्होंने यह भी दावा किया कि इमारत में आग से सुरक्षा के कोई उचित उपाय नहीं थे।

इस बीच, नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक आग पर काबू नहीं पाया जाता, तब तक यह कहना संभव नहीं है कि इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है और आग लगने का कारण क्या है।’’

जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल