जरुरी जानकारी | फेसबुक के 53.3 करोड़ प्रयोगकर्ताओं का डेटा ऑनलाइन लीक, भारत के 61 लाख यूजर्स इसमें शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दुनियाभर में फेसबुक के करीब 53.3 करोड़ प्रयोगकर्ताओं का व्यक्तिगत ब्योरा कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गया है और इसे हैकिंग मंचों पर डाल दिया गया। इनमें से 61 लाख प्रयोगकर्ता भारत के हैं। एक साइबर सुरक्षा कार्यकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल दुनियाभर में फेसबुक के करीब 53.3 करोड़ प्रयोगकर्ताओं का व्यक्तिगत ब्योरा कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गया है और इसे हैकिंग मंचों पर डाल दिया गया। इनमें से 61 लाख प्रयोगकर्ता भारत के हैं। एक साइबर सुरक्षा कार्यकारी ने यह जानकारी दी।

प्रयोगकर्ताओं के लीक डेटा में उनका नाम, फोन नंबर और अन्य ब्योरा शामिल है। 31 दिसंबर, 2020 तक वैश्विक स्तर पर फेसबुक के कुल सक्रिय प्रयोगकर्ताओं की संख्या 2.80 अरब थी।

साइबर सुरक्षा कंपनी हडसन रॉक के सह-संस्थापक एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) एलन गाल ने एक ट्वीट के जरिये यह मुद्दा उठाया है। गाल ने कहा, ‘‘53.3 करोड़ फेसबुक रिकॉर्ड को मुफ्त में लीक कर दिया गया है। इसका आशय है कि यदि आपका फेसबुक खाता है, तो इस बात की काफी संभावना है कि इस खाते के लिए इस्तेमाल फोन नंबर लीक हो गया है।’’

ट्वीट में विभिन्न देशों के प्रयोगकर्ताओं की संख्या का जिक्र किया गया है, जिनका डेटा लीक हुआ है। इनमें से 61 लाख प्रयोगकर्ता भारत से हैं। 3.23 करोड़ अमेरिका, 1.15 करोड़ ब्रिटेन और 73 लाख ऑस्ट्रेलिया से हैं।

इस बारे में संपर्क करने पर फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह पुराना डेटा है जिसकी जानकारी 2019 में मिली थी। हमने इस मुद्दे को अगस्त, 2019 में हल कर लिया था।’’

गाल ने बताया कि 2020 की शुरुआत में एक खामी सामने आई थी। इसके जरिये फेसबुक खाते से जुड़े फोन नंबर को देखा जा सकता था। इसका इस्तेमाल कर दुनियाभर के विभिन्न देशों के 53.3 करोड़ प्रयोगकर्ताओं के डेटा को लीक किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रयोगकर्ताओं के लीक डेटा में फोन नंबर, फेसबुक आईडी और पूरा नाम का ब्योरा शामिल है।

गाल ने कहा कि कुछ गलत लोग इस सूचना का इस्तेमाल ‘सोशल इंजीनियरिंग’, घोटाले, हैकिंग और मार्केटिंग के लिए कर सकते हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें