देश की खबरें | 2004 में आज ही के दिन लांच हुआ था फेसबुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले दो दशक में टेक्नोलॉजी ने जिस रफ्तार से तरक्की की है, उसने लोगों की जीवनशैली को एकदम बदल दिया है। फोन, कंप्यूटर और इंटरनेट ने दुनिया को आपके टेबल से होते हुए आपके हाथ तक पहुंचा दिया। सोशल मीडिया के जरिये लोगों के सामाजिक जीवन में आए इस बदलाव में चार फरवरी का एक खास महत्व है।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी पिछले दो दशक में टेक्नोलॉजी ने जिस रफ्तार से तरक्की की है, उसने लोगों की जीवनशैली को एकदम बदल दिया है। फोन, कंप्यूटर और इंटरनेट ने दुनिया को आपके टेबल से होते हुए आपके हाथ तक पहुंचा दिया। सोशल मीडिया के जरिये लोगों के सामाजिक जीवन में आए इस बदलाव में चार फरवरी का एक खास महत्व है।

दरअसल, 2004 में चार फरवरी को ही मार्क जुकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने साथ पढ़ने वाले तीन दोस्तों के साथ मिलकर बनाई वेबसाइट ‘फेसबुक’ को लांच करके दुनियाभर के लोगों को ‘फ्रेंड्स’ और ‘लाइक’ को गिनते रहने का एक नया गणित दे दिया।

हालत यह है कि दुनिया के अरबों लोग अपनी हर गतिविधि को ‘शेयर’ करते हैं और यही उनकी दुनिया बन गया है। जुकरबर्ग ने फेसबुक के जरिये अपनी तकदीर बदल दी और पूरी दुनिया की तस्वीर। मौसम के बाद शायद यह पहली चीज है, जो दुनिया के इतने लोगों को एक साथ प्रभावित करने का माद्दा रखती है। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बहुत-सी साइट आती रहीं, लेकिन फेसबुक ने अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी।

देश-दुनिया के इतिहास में चार फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1628 : शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया।

1922 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के सितारे भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म।

1938 : महान कथक नृतक बिरजू महाराज का जन्म।

1948 : सीलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1973 : भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहर लाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।

1974 : महान भौतिकशास्त्री सुरेंद्र नाथ बोस का निधन।

1976 : ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप से 23,000 लोगों की मौत और 75,000 से ज्यादा जख्मी।

1976 : संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने कहा कि वह निरक्षरता को दूर करने के अपने प्रयासों में असफल रहा है। इस संबंध में संगठन का दस वर्ष का कार्यक्रम भारत सहित 11 देशों पर केंद्रित था।

1990 : केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित। यहां साक्षरता दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।

1994 : अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंध समाप्त किए।

1997 : इज़राइल की सेना के दो हेलीकॉप्टर उत्तरी इज़राइल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोगों की मौत हुई।

1998 : अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके में भूकंप से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत।

2001 : तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे।

2003 : यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया।

2004 : फेसबुक लांच। यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना।

2006 : अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु हथियार बनाए जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।

2014 : भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट का नया सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया गया।

2022: चीन में शीतकालीन ओलंपिक का आगाज़।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट