जरुरी जानकारी | एक्सोन मोबिल ने जलवायु परिवर्तन पर गलत सूचना फैलाने के आरोप से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वह और अन्य तेल कंपनियों के प्रमुख कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के इस आरोप का जवाब दे रहे थे कि उद्योग ने क्षेत्र की गतिविधियों के खतरों से जुड़े साक्ष्यों को छिपाया है।

वह और अन्य तेल कंपनियों के प्रमुख कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के इस आरोप का जवाब दे रहे थे कि उद्योग ने क्षेत्र की गतिविधियों के खतरों से जुड़े साक्ष्यों को छिपाया है।

सदन में सुनवाई के दौरान सीईओ डैरेने वुड्स ने कहा कि एक्सोन मोबिल जलवायु परिवर्तन की वास्तविकताओं और जोखिम से पूरी तरह से अवगत है और कंपनी उन जोखिमों से निपटने के लिये संसाधन का बड़ा हिस्सा खर्च कर रही है।

वुड्स चार प्रमुख तेल कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों में से थे, जिन्होंने बृहस्पतिवार को अमेरिकी संसद के समक्ष अपनी बातें रखी।

कांग्रेस के डेमोक्रेट्स ने ‘ग्लोबल वार्मिंग’ में तेल एवं गैस क्षेत्र की भूमिका की जांच की है। जांच में उन्होंने पाया कि उद्योग के पास जीवाश्म ईंधन के जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले खतरों के बारे में वैज्ञानिक साक्ष्य थे, लेकिन उन्होंने उसे कभी स्वीकार नहीं किया।

जिन कंपनियों के प्रमुख सदन की निगरानी समित के समक्ष पेश हुए, उनमें एक्सोन मोबिल, चेवरॉन, बीपी अमेरिका और शेल शामिल हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\