देश की खबरें | ‘बेहद प्रतिभाशाली’ साव ने इस सत्र में दिल्ली को निराश किया: वाटसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वाटसन का मानना है कि पृथ्वी साव को अपनी अद्भुत प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर राज करना चाहिये था लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में इस सलामी बल्लेबाज की विफलता टीम के लिए सबसे बड़ी निराशा रही।

नयी दिल्ली, 19 मई दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वाटसन का मानना है कि पृथ्वी साव को अपनी अद्भुत प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर राज करना चाहिये था लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में इस सलामी बल्लेबाज की विफलता टीम के लिए सबसे बड़ी निराशा रही।

इस आईपीएल सत्र से पहले मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने उम्मीद जतायी थी कि साव के लिए यह सत्र सबसे सफल होगा लेकिन यह प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज बुरी तरह विफल रहा है। शुरुआती छह मैचों के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया जिससे दिल्ली की बल्लेबाजी की समस्या और बढ़ गई।

वाटसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम के आखिरी लीग मैच से पहले कहा, ‘‘ इस सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे निराशाजनक चीजों में से पृथ्वी साव एक रहे है। उनकी बल्लेबाजी देखने में शानदार लगती है। वह अपने कौशल से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना आसानी से कर सकते है।’’

ऑस्ट्रेलिया के इस हरफनमौला ने कहा, ‘‘ साव की प्रतिभा को देखते हुए हमने उन्हें सत्र के शुरूआती मैचों में ज्यादा मौके दिये। पिछले कुछ सत्र में उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है।

इस 23 साल के बल्लेबाज ने हालांकि टीम के पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर वापसी का जश्न मनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ मैचों में बाहर बैठने के बाद उसने अपना पूरा ध्यान खेल पर लगाया। उसके पास बल्ले से कमाल का कौशल है। उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर राज करना चाहिये था। लेकिन कई बार लोगों को निरंतरता हासिल करने में समय लगता है। ’’

वाटसन ने कहा कि कोटला मैदान की पिच उनकी टीम के बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में पिचें हमारे लिए अच्छी नहीं रही हैं। यह पिचें उस तरह की टीमों के लिए है जिसके शीर्ष क्रम में बहुत सारे भारतीय बल्लेबाज है। हमारी टीम के साथ ऐसा नहीं है।’’

वाटसन ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है और उनसे जब इस फ्रेंचाइजी की सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के साथ टीम के नेतृत्व को लगातार बनाये रखने से उस टीम में शांति का माहौल है।

इस हरफनमौला ने कहा, ‘‘ चेन्नई टीम में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करता है। उनके पास  बहुत ही व्यवस्थित टीम है, वे खिलाड़ी वास्तव में समझते हैं कि उनकी भूमिका क्या है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू