विदेश की खबरें | धुर दक्षिणपंथी नेता जॉर्जिया मेलोनी ने इटली के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेलोनी (45) ने इटली के राष्ट्रपति के समक्ष राष्ट्रपति महल में पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मेलोनी (45) ने इटली के राष्ट्रपति के समक्ष राष्ट्रपति महल में पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं।

उनकी ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी को पिछले महीने हुए राष्ट्रीय चुनाव में सबसे अधिक मत प्राप्त हुए थे। मेलोनी ने अपने मंत्रिमंडल की घोषणा शुक्रवार को की थी।

वह गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगी जिसमें दक्षिणपंथी लीग ऑफ माटेओ साल्विनिक और पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की अध्यक्षता वाली पार्टी फ्रोजा इटालिया पार्टी शामिल हैं।

मेलोनी ने शपथ ग्रहण समारोह की परंपरा के तहत इटली के युद्ध के बाद स्थापित गणराज्य के प्रति निष्ठावान रहने और ‘‘राष्ट्र हित में काम करने का वादा किया।

शपथ लेने के बाद मेलोनी ने शपथ पत्र पर दस्तखत किए और उनके बाद राष्ट्रपति सर्गियो मतारेल्ला ने राष्ट्र प्रमुख और संविधान के संरक्षक के तौर पर हस्ताक्षर किए। इस संविधान को फासीवादी तानाशाह बेनितो मुसोलिनी के पतन और द्वितीय विश्वयुद्ध के तुरंत बाद तैयार किया गया था।

मेलोनी के बाद उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली जिनमें से पांच मंत्री विशेषज्ञ हैं और किसी पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं जबकि छह महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

मेलोनी रविवार को मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगी। उनकी सरकार यूरोपीय केंद्रीय बैंक के पूर्व प्रमुख मारियो द्रागी के नेतृत्व वाली सरकार का स्थान लेगी जिन्हें मतारेल्ला ने 2021 में महामारी से प्रभावित देश की राष्ट्रीय एकता सरकार का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया था।

मेलोनी की पार्टी एकमात्र राजनीतिक दल था जिसने द्रागी की राष्ट्रीय एकता सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था और चुनाव कराने की मांग की थी। इटली में पिछले महीने 25 तारीख को आम चुनाव कराए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट