देश की खबरें | पाकिस्तान में भारतीय जूनियर टेनिस खिलाड़ियों का रखा जा रहा है अतिरिक्त ध्यान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाकाहारी भोजन की व्यवस्था करने से लेकर आग्रह किये बिना ही अभ्यास के लिए स्थलों को आरक्षित करने और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान एशियाई अंडर-12 आईटीएफ क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे इस्लामाबाद में आठ सदस्यीय भारतीय टेनिस टीम को ’विशेष’ महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
नयी दिल्ली, 13 सितंबर शाकाहारी भोजन की व्यवस्था करने से लेकर आग्रह किये बिना ही अभ्यास के लिए स्थलों को आरक्षित करने और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान एशियाई अंडर-12 आईटीएफ क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे इस्लामाबाद में आठ सदस्यीय भारतीय टेनिस टीम को ’विशेष’ महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
कुछ भारतीय जूनियर टेनिस खिलाड़ियों ने अलग-अलग आईटीएफ ग्रेड स्पर्धाओं में व्यक्तिगत तौर पर पाकिस्तान में प्रतिस्पर्धा की है, लेकिन यह पहली बार है कि एक जूनियर राष्ट्रीय टीम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए सीमा पार गयी है।
भारतीय डेविस कप टीम ने 1964 के बाद से पड़ोसी देश की यात्रा नहीं की है और नवंबर 2007 में लाहौर में दोनों देशों के बीच मैत्री श्रृंखला के बाद से कोई भी सीनियर खिलाड़ी पाकिस्तान की धरती पर नहीं खेला है।
ऐसे में जाहिर है पाकिस्तान भारतीय खिलाड़ियों की मेजबानी करके खुश है, अब चाहे वे महज 12 साल के लड़के और लड़कियां ही क्यों न हों।
लड़कों की टीम में आरव चावला, ओजस मेहलावत और रुद्र बाथम शामिल हैं, जबकि लड़कियों की टीम में माया रेवती, हरिथा श्री वेंकटेश और जान्हवी काजला हैं।
लड़कों के टीम के कोच पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन आशुतोष सिंह हालांकि 2007 की मैत्री श्रृंखला का हिस्सा थे।
आशुतोष ने कहा कि टीम की आधिकारिक जर्सी पर भारत का ध्वज होने के कारण पाकिस्तान पहुंचने से पहले ही लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित होने लगा था।
उन्होंने इस्लामाबाद से पीटीआई- को बताया, ‘‘दोहा हवाई अड्डे पर, कुछ लोगों ने हमारी जर्सी पर तिरंगा देखा और वे हमारे समूह पर दिलचस्पी लेने लगे। वे पाकिस्तान के थे और यह जानकर खुश थे कि हम इस्लामाबाद जा रहे हैं। अगर आप एक भारतीय खिलाड़ी हैं, तो वे आप से बात करना चाहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)