विदेश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बेल्जियम पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(फाइल फोटो के साथ)

लंदन, 16 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश, स्वीडन और बेल्जियम की अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ब्रसेल्स पहुंचने पर सोमवार शाम बेल्जियम के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर डी क्रू से मुलाकात की।

जयशंकर ने कहा कि उन्होंने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से डी क्रू को व्यक्तिगत बधाई दी। बैठक में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा कौशल विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी शामिल थे।

जयशंकर मंगलवार को होने वाली भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की पहली बैठक के लिए ब्रसेल्स में हैं।

विदेश मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘अपने सहयोगियों - पीयूष गोयल और राजीव चंद्रशेखर के साथ बेल्जियम के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर डी क्रू से आज मुलाकात करके खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें व्यक्तिगत बधाई दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार और प्रौद्योगिकी सहित दोनों देशों के बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। समकालीन रणनीतिक चिंताओं के बारे में भी बात की।’’

जयशंकर स्वीडन के तीन दिवसीय दौरे के बाद बेल्जियम पहुंचे, जहां उन्होंने स्टॉकहोम में भारत त्रिपक्षीय फोरम और यूरोपीय संघ हिंद-प्रशांत मंत्री स्तरीय मंच (ईआईपीएमएफ) सहित कई उच्च स्तरीय चर्चाओं में हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\