जरुरी जानकारी | जून में निर्यात 48.34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 32.5 अरब डॉलर, व्यापार घाटा 9.37 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों, रत्नों एवं आभूषणों, रसायनों, चमड़े और समुद्री वस्तुओं के निर्यात में अच्छी वृद्धि के कारण जून में देश का निर्यात 48.34 प्रतिशत बढ़कर 32.5 अरब डॉलर हो गया।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों, रत्नों एवं आभूषणों, रसायनों, चमड़े और समुद्री वस्तुओं के निर्यात में अच्छी वृद्धि के कारण जून में देश का निर्यात 48.34 प्रतिशत बढ़कर 32.5 अरब डॉलर हो गया।

जून में आयात भी 98.31 प्रतिशत बढ़कर 41.87 अरब डॉलर हो गया। इसके साथ व्यापार घाटा 9.37 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने में व्यापार 0.79 अरब डॉलर अधिशेष में था। वाणिज्यक निर्यात के बादले आयात अधिक होने की स्थिति को व्यापार-घाटे की स्थिति कहा जाता है।

अप्रैल-जून 2021 के दौरान, निर्यात 85.88 प्रतिशत बढ़कर 95.39 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों से पता चलता है कि वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीनों के दौरान आयात बढ़कर 126.15 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 60.44 अरब डॉलर था।

इस तिमाही में व्यापार घाटा अप्रैल-जून 2020 के 9.12 अरब डॉलर के मुकाबले 30.75 अरब डॉलर रहा।

जून 2021 में खनिज तेल आयात 10.68 अरब डॉलर का रहा, जो जून 2020 के 4.93 अरब डॉलर की तुलना में 116.51 प्रतिशत अधिक था।अप्रैल-जून 2021 के दौरान, तेल आयात पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही के 13.08 अरब डॉलर के मुकाबले 31 अरब डॉलर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी