जरुरी जानकारी | फरवरी 1-8 के दौरान निर्यात 10.3 प्रतिशत बढ़ा: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग और रसायन जैसे प्रमुख क्षेत्रों के जोरदार प्रदर्शन के चलते देश का निर्यात फरवरी के पहले सप्ताह में 10.3 प्रतिशत बढ़कर 7.3 अरब डॉलर हो गया।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी इंजीनियरिंग और रसायन जैसे प्रमुख क्षेत्रों के जोरदार प्रदर्शन के चलते देश का निर्यात फरवरी के पहले सप्ताह में 10.3 प्रतिशत बढ़कर 7.3 अरब डॉलर हो गया।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 1-8 फरवरी के दौरान आयात भी 0.7 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 9.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इस दौरान व्यापार घाटा घटकर 2.54 अरब डॉलर रहा।

समीक्षाधीन अवधि में इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई और यह 1.6 अरब डालर पर पहुंच गया । इस दौरान कार्बनिक और अकार्बनिक रसायनों का निर्यात भी बढ़ा, हालांकि मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों के निर्यात में कमी आई।

आलोच्य अवधि में स्वर्ण आयात 70.7 प्रतिशत बढ कर 39.19 करोड़ डालर के बराबर तथा पेट्रोलियम आयात 29.5 प्रतिशत गिर कर 95.17 करोड़ डालर के बराबर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी