जरुरी जानकारी | जुलाई में निर्यात लगभग पिछले साल के स्तर पर पहुंचा : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के निर्यात में उल्लेखनीय सुधार दिख रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि जुलाई में निर्यात पिछले साल के समान महीने के स्तर के करीब रहा है।

नयी दिल्ली, चार अगस्त देश के निर्यात में उल्लेखनीय सुधार दिख रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि जुलाई में निर्यात पिछले साल के समान महीने के स्तर के करीब रहा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कई संकेतक हैं जिनसे पता चलता है कि देश में आर्थिक गतिविधियों की स्थिति सुधर रही है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

गोयल ने कहा, ‘‘हमारा निर्यात पिछले साल के जुलाई के स्तर पर पहुंच गया है। जुलाई, 2019 का करीब 90 प्रतिशत निर्यात का आंकड़ा हमने पा लिया है। वास्तव में हम इसमें तेल से संबंधित निर्यात हटा दें, जिसका मूल्य से हिसाब से हिस्सा काफी कम होता है, तो जुलाई में हमारा निर्यात पिछले साल के समान महीने के 95 प्रतिशत से अधिक रहा है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘आज देश का ‘मूड’ सिर्फ आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने का ही नहीं है, बल्कि आज हम आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। हम अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारना चाहते हैं और उनकी कीमतों को प्रतिस्पर्धी करना चाहते हैं।’’

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

वाणिज्य मंत्रालय जुलाई के निर्यात के आधिकारिक आंकड़े अगस्त मध्य में जारी करेगा। जून में लगतार चौथे महीने देश के निर्यात में गिरावट आई थी। हालांकि, इस दौरान आयात में अधिक बड़ी 47.59 प्रतिशत की गिरावट की वजह से देश 18 साल में पहली बार व्यापार अधिशेष की स्थिति में पहुंचा था।

कोविड-19 की वजह से कमजोर वैश्विक मांग से जून में मूल्य के हिसाब से देश का निर्यात 12.41 प्रतिशत घटकर 21.91 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल में निर्यात 60.28 प्रतिशत घटा था। मई में इसमें 36.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान