जरुरी जानकारी | मई में निर्यात 36.47 प्रतिशत घटा, व्यापार घाटा कम होकर 3.15 अरब डॉलर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट आयी है। मई महीने में यह 36.47 प्रतिशत घटकर 19.05 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से पेट्रोलियम, कपड़ा, इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण के निर्यात में कमी के कारण कुल निर्यात घटा है।

नयी दिल्ली, 15 जून देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट आयी है। मई महीने में यह 36.47 प्रतिशत घटकर 19.05 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से पेट्रोलियम, कपड़ा, इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण के निर्यात में कमी के कारण कुल निर्यात घटा है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार आयात भी पिछले महीने 51 प्रतिशत घटकर 22.2 अरब डॉलर रहा। इससे व्यापार घाटा घटकर 3.15 अरब डॉलर पर आ गया जो पिछले साल इसी महीने में 15.36 अरब डॉलर था।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों अप्रैल-मई में निर्यात 47.54 प्रतिशत घटकर 29.41 अरब डॉलर रहा। वहीं आयात भी 5.67 प्रतिशत घटकर 39.32 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में व्यापार घाटा 9.91 अरब डॉलर रहा।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

तेल आयात मई, 2020 में 71.98 प्रतिशत घटकर 3.49 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 12.44 अरब डॉलर था।

सोने का आयात मई में 98.4 प्रतिशत लुढ़क कर 7.631 करोड़ डॉलर का रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\