देश की खबरें | विस्फोटक मामला: वाजे ने ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिये ‘घर पर हिरासत’ की इजाजत मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एंटीलिया विस्फोटक प्रकरण और मनसुख हिरन हत्याकांड के आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष याचिका दायर कर हृदय के ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए उसे ‘घर पर हिरासत’ में रखे जाने की इजाजत मांगी है।

मुंबई, 24 सितंबर एंटीलिया विस्फोटक प्रकरण और मनसुख हिरन हत्याकांड के आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष याचिका दायर कर हृदय के ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए उसे ‘घर पर हिरासत’ में रखे जाने की इजाजत मांगी है।

अदालत ने मामले की सुनवाई 27 सितंबर तक स्थगित करते हुए घटना की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को वाजे की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

मार्च में गिरफ्तार किए गए 49 वर्षीय मुंबई पुलिस के बर्खास्त कर्मी का हाल ही में यहां के एक निजी अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन किया गया था।

अपने वकील के माध्यम से दायर याचिका में वाजे ने स्वास्थ्य लाभ की अवधि के दौरान ‘घर पर हिरासत’ में रखे जाने के लिये अदालत से अनुमति मांगी है।

मामले के नौ अन्य आरोपियों के साथ वाजे फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

यह मामला 25 फरवरी को कारोबारी मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘एंटीलिया’ के निकट एक गाड़ी से विस्फोटक की बरामदगी से जुड़ा है।

ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन ने इस वाहन का मालिक होने का दावा किया था। हिरन ने तब अपनी शिकायत में कहा था कि एक हफ्ते पहले उसकी गाड़ी चोड़ी हो गई थी। पांच मार्च को हिरन का शव ठाणे में एक नाले से बरामद किया गया था।

मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने से पहले महाराष्ट्र एटीएस मामले की जांच कर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त