देश की खबरें | शिमला के रेस्तरां में शायद गैस रिसाव के चलते विस्फोट हुआ : डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बुधवार को आशंका जाहिर की कि शिमला में मंगलवार की शाम एक रेस्तरां में हुए विस्फोट का कारण शायद गैस रिसाव था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए हैं।

शिमला, 19 जुलाई पुलिस ने बुधवार को आशंका जाहिर की कि शिमला में मंगलवार की शाम एक रेस्तरां में हुए विस्फोट का कारण शायद गैस रिसाव था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए हैं।

शहर के माल रोड पर दमकल विभाग के कार्यालय के पास स्थित हिमाचली रसोई रेस्तरां में मंगलवार शाम को विस्फोट हो गया था।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू बुधवार को घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच और फॉरेंसिक जांच में गैस रिसाव होने के संकेत मिले हैं, ‘‘लेकिन अंतिम रिपोर्ट आने तक हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि शिमला एक पर्यटन स्थल है, ऐसे में इस तरह की घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

उन्होंने घटना के कारण की तह तक जाने के लिए शिमला के पुलिस अधीक्षक को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने तथा उसे फॉरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता लेने के निर्देश देने को भी कहा है।

कुंडू ने बताया कि रेस्तरां और होटल में सुरक्षा उपायों की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों से कहा जाएगा।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि एक घायल से पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक, दो सिलेंडरों से बड़े पैमाने पर तरल पेट्रोलियम गैस का रिसाव हुआ था जिसके चलते विस्फोट हुआ।

उन्होंने पीटीआई- को बताया कि हादसे में घायल हुए 13 लोगों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसीएच) ले जाया गया था। इनमें से आठ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक की हालत नाजुक बताई जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\