विदेश की खबरें | स्पेन के मैड्रिड में एक इमारत में गैस रिसाव से विस्फोट, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैड्रिड आपातकालीन सेवा ने एक ट्वीट में कहा कि विस्फोट में कम से कम 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है।

मैड्रिड आपातकालीन सेवा ने एक ट्वीट में कहा कि विस्फोट में कम से कम 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में मैड्रिड के मध्यवर्ती क्षेत्र तोलेदो स्ट्रीट में छह मंजिला इमारत से धुंआ उठते हुए दिखा और आसपास मलबा बिखरा हुआ था।

आपात सेवा ने कहा है कि बचाव टीम, दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी राहत और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

मेयर जोस लुइस मार्तिनेज अलमेदा ने बताया कि विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गैस रिसाव के कारण यह विस्फोट हुआ। चर्च से जुड़ा एक व्यक्ति भी लापता है।

स्पेन के लोक प्रसारक ‘टीवीई’ ने कहा कि इमारत के भीतर लगी आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मुश्किलें आ रही हैं और बचाव टीम वहां फंसे लोगों की तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\