विदेश की खबरें | जर्मनी में रासायनिक परिसर में विस्फोट से हवा में फैला विशाल धुआँ, अत्यधिक खतरा चेतावनी जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि जर्मनी के नागरिक सुरक्षा और आपदा सहायता के संघीय कार्यालय ने विस्फोट को "अत्यधिक खतरे के रूप में वर्गीकृत किया और निवासियों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने के लिए कहा गया है।
जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि जर्मनी के नागरिक सुरक्षा और आपदा सहायता के संघीय कार्यालय ने विस्फोट को "अत्यधिक खतरे के रूप में वर्गीकृत किया और निवासियों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने के लिए कहा गया है।
राइन नदी पर कोलोन से लगभग 20 किलोमीटर (13 मील) उत्तर में स्थित लीवरकुसेन में केमपार्क साइट के संचालकों ने कहा कि विस्फोट के कारण का पता अभी नहीं चल सका है।
उन्होंने ट्विटर पर कहा कि दमकल वाहनों और प्रदूषण का पता लगाने वाली वैन को तैनात किया गया है।
पास के कोलोन में पुलिस ने कहा कि उन्हें विस्फोट के कारण या पैमाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है और इस समय किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने सभी निवासियों को अंदर रहने के लिए कहा है और लीवरकुसेन के बाहर के लोगों को क्षेत्र में न जाने की सलाह दी।
उन्होंने आसपास के कई प्रमुख राजमार्गों को भी बंद कर दिया।
दैनिक अखबार ‘कोएलनर स्टैड्ट-अंज़ीगेर’ की रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट बुएरिग के पास में एक कचरा दहन संयंत्र में हुआ है।
अखबार ने बताया कि धुआँ उत्तर-पश्चिमी दिशा में बर्सचीड और लीचलिंगेन शहरों की ओर बढ़ रहा है। आग बुझाने में मदद के लिए पूरे क्षेत्र से दमकलकर्मियों को बुलाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)