देश की खबरें | विशेषज्ञों ने कहा: रैपिड एंटीजन जांच ने दिल्ली में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विशेषज्ञों का मानना है कि ‘रैपिड एंटीजन जांच’ ने दिल्ली में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 जुलाई विशेषज्ञों का मानना है कि ‘रैपिड एंटीजन जांच’ ने दिल्ली में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान की है।

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिये अब तक 9.46 लाख से अधिक जांच की जा चुकी हैं, और विशेषज्ञों ने जांच की अधिक संख्या का श्रेय पिछले महीने शुरू हुई एंटीजन जांच को दिया है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के पुणे में 2773 नए मामले पाए गए, 37 की मौत: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली में 18 जून से रैपिड एंटीजन जांच शुरू हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोविड-19 के लिए 9,46,777 जांच हो चुकी है जिसका मतलब है कि प्रति दस लाख पर 49,830 नमूनों की जांच की गई है।

पिछले 24 घंटे में 17,533 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 12,501 रैपिड एंटीजन जांच और 5,032 आरटी-पीसीआर जांच शामिल हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना लेकर पूरे भारत में कोविड रिपोर्टिग में उत्तर प्रदेश और बिहार सबसे खराब- स्टैनफोर्ड स्टडी.

दिल्ली में 56 प्रयोगशालाएं (22 सरकारी और 34 निजी) हैं, जिनमें कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है।

इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर के डीन डॉ सुमित शर्मा ने कहा कि मामलों को फैलने से रोकने में इस जांच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सिटी एक्स-रे और स्कैन क्लिनिक के वरिष्ठ प्रबंधक संचालन रतन गुरनानी ने कहा कि सरकार जांच करने में बहुत आगे रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी निरूद्ध क्षेत्रों में जांच की जाये।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने सभी जिलों को एक लक्ष्य दिया है, इसलिए अधिक जांच, बेहतर निदान और जल्द परिणाम सामने आ रहे है। आरटी-पीसीआर जांच की संख्या पहले 700-800 से घटकर 400 से 500 प्रतिदिन हो गई है।’’

‘सीड्स ऑफ इनोसेंस और जेनेस्ट्रिगंस लैब’ के सीओओ चेतन कोहली के अनुसार, तेजी से एंटीजन जांच से नमूनों की प्रक्रिया को तेजी से निपटाने में प्रयोगशालाओं को मदद मिली है।

आकाश अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा, में एचओडी और वरिष्ठ सलाहकार डा राकेश पंडित ने कहा कि पहले चिकित्सा केन्द्र प्रतिदिन 90 आरटी-पीसीआर जांच कर रहे थे, जिनमें से 25 पॉजिटिव रिपोर्ट आती थी।

उन्होंने कहा कि अब अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 60 जांच प्रतिदिन हो रही है और केवल छह या सात लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू