KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहले क्वालीफायर में रनों का अंबार लगने की उम्मीद, किसकी होगी फाइनल में एंट्री

बेहतरीन फॉर्म में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को ‘रन मशीन’ सनराइजर्स हैदराबाद से होगा तो दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट की सौगात मिलने की गारंटी रहेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, 20 मई: बेहतरीन फॉर्म में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को ‘रन मशीन’ सनराइजर्स हैदराबाद से होगा तो दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट की सौगात मिलने की गारंटी रहेगी. यह भी पढ़ें: RR vs KKR: ग्राउंडस्टाफ ने गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में पिच को सुखाने के लिए स्पंज का किया उपयोग, देखें वीडियो

केकेआर इस साल आईपीएल प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम थी जबकि सनराइजर्स ने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया. लीग चरण के 70 मैचों में शीर्ष दो स्थान पर रही इन टीमों को पिछले दस दिन में बारिश के कारण अच्छा खासा ब्रेक मिल गया है. वैसे प्लेआफ से पहले मैदान पर अधिक समय नहीं बिता पाने की चुनौती भी कठिन है.

सैकड़ों किलोमीटर का सफर करके यहां पहुंचने वाली केकेआर और सनराइजर्स को हालात के अनुकूल ढलने के लिये अधिक समय नहीं मिलेगा. दोनों ने आखिरी लीग मैच रविवार को ही खेला है.

सनराइजर्स ने हालांकि पूरा मैच खेलकर पंजाब को हराया लेकिन केकेआर और राजस्थान रॉयल्स का मैच बारिश के कारण नहीं हो सका. केकेआर ने आखिरी पूरा मैच 11 मई को खेला था.

बारिश के खलल से पहले केकेआर ने लगातार चार मैच जीते थे पिछले दो मैच बारिश की भेट हो गए.

शीर्ष पर काबिज केकेआर को विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट (435 रन) की कमी खलेगी जो टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड टीम से जुड़ने स्वदेश लौट गए हैं. साल्ट और सुनील नारायण (461) ने केकेआर को शानदार शुरूआत दी है. मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर (287 रन) प्रभावित नहीं कर सके लेकिन इसकी कमी टीम को खली नहीं.

रॉयल्स के खिलाफ मैच बारिश में धुलने के कारण साल्ट की जगह टीम में आये रहमानुल्लाह गुरबाज को अभ्यास नहीं मिल सका जिससे केकेआर खेमा चिंतित होगा. केकेआर के लिये नीतिश राणा और आंद्रे रसेल का फॉर्म में रहना भी बहुत जरूरी है.

कागजों पर केकेआर और सनराइजर्स बराबरी की टीमें लगती है जिससे यह मुकाबला और रोमांचक हो गया है. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा दोनों ने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है.

आस्ट्रेलिया के हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी की नयी परि गढी है और अब तक एक शतक तथा चार अर्धशतक समेत 533 रन बना चुके हैं. उनके साथ अभिषेक (467 रन) ने भी खुलकर खेलते हुए आईपीएल में अभी तक 41 छक्के जड़ डाले हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड