देश की खबरें | उत्तरपश्चिम भारत के हिस्सों में अगले तीन दिन भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लू से झुलस रहे भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अगले तीन दिन कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है क्योंकि एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणाली से क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। वहीं सोमवार को तेज बारिश का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 21 मई लू से झुलस रहे भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अगले तीन दिन कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है क्योंकि एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणाली से क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। वहीं सोमवार को तेज बारिश का अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन छिटपुट बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

ऐसे में जब उत्तर भारत में गर्मी पड़ रही है केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हुई। इडुक्की में तोडुपुझा में 13 सेंटीमीटर, कोझीकोड (9 सेमी), एर्णाकुलम (8 सेमी), कोयंबटूर में वालपराई (8 सेमी) वर्षा हुई।

भारतीय वायुसेना ने असम में राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान तैनात किए हैं, जहां भारी बारिश के कारण 35 में से 29 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम के धुबरी में शनिवार को 10 सेंटीमीटर बारिश हुई।

मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक रूप से हल्कीया मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की है।

मौसम कार्यालय ने कहा था दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले सप्ताह की शुरुआत में केरल पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि निचले क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की खाड़ी से अंडमान सागर तक एक मजबूत क्रॉस-इक्वेटोरियल प्रवाह के प्रभाव के तहत, अगले पांच दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक गरज चमक के साथ वर्षा होने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान