देश की खबरें | कार्यकारी परिषद के सदस्यों ने आईओए की 10 नवंबर की विशेष आम बैठक स्थगित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के बागी कार्यकारी परिषद (ईसी) के सदस्यों ने ‘अप्रत्याशित परिस्थितियों’ का हवाला देते हुए 10 नवंबर को बुलाई गई विशेष आम बैठक (एसजीएम) को स्थगित करने का फैसला किया है।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के बागी कार्यकारी परिषद (ईसी) के सदस्यों ने ‘अप्रत्याशित परिस्थितियों’ का हवाला देते हुए 10 नवंबर को बुलाई गई विशेष आम बैठक (एसजीएम) को स्थगित करने का फैसला किया है।

कुछ ही दिन पहले विवादों में घिरी अध्यक्ष पीटी उषा के निर्देश पर इस बैठक को स्थगित करने का अलग से नोटिस जारी किया गया था।

यह बैठक पहले 25 अक्टूबर को होनी थी लेकिन उससे दो दिन पहले उषा और 12 बागी कार्यकारी परिषद सदस्यों ने बैठक को स्थगित करने के लिए अलग-अलग सर्कुलर जारी किए थे।

आलोचनाओं से घिरी उषा के निर्देश के बाद आईओए के निदेशक जॉर्ज मैथ्यू ने कार्यकारी परिषद और अन्य हितधारकों को बैठक स्थगित करने के बारे में सूचित किया था।

इसके कुछ ही घंटों बाद संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने राज्य ओलंपिक संघों और एथलीट आयोग के सदस्यों को एक आधिकारिक संदेश भेजा कि एसजीएम को 10 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने ‘कार्यवाहक सीईओ’ के तौर पर सर्कुलर पर हस्ताक्षर किए।

चौबे ने 26 अक्टूबर को हितधारकों को सूचित किया था कि एसजीएम को फिर से स्थगित कर दिया गया है लेकिन यह अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)