देश की खबरें | भाजपा सांसद के ‘हमले’ के शिकार बने पूर्व सैनिक को मिल रही हैं धमकियां: देशमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि जलगांव जिले के जिस पूर्व सैनिक को भाजपा सांसद उन्मेश पाटिल और उनके समर्थकों ने कुछ वर्ष पहले कथित तौर पर पीटा था, उन्हें धमकियां मिल रही हैं। देशमुख ने पुलिस से मामले की जांच करने को कहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 सितंबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि जलगांव जिले के जिस पूर्व सैनिक को भाजपा सांसद उन्मेश पाटिल और उनके समर्थकों ने कुछ वर्ष पहले कथित तौर पर पीटा था, उन्हें धमकियां मिल रही हैं। देशमुख ने पुलिस से मामले की जांच करने को कहा।

देशमुख ने पूर्व सैनिक को मिल रही धमकियों की ट्विटर पर निंदा की और कहा कि उन्होंने जलगांव पुलिस को इस सिलसिले में जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े | JP Nadda on Article 370: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-पीएम मोदी ने पूरी की जम्मू-कश्मीर के लोगों की 70 वर्षों से अनसुनी मांग.

देशमुख ने इससे पहले कहा था कि पाटिल और उनके साथियों ने पूर्व सैनिक सोनू महाजन पर 2016 में जानलेवा हमला किया था। तब पाटिल विधायक थे।

राकांपा नेता देशमुख ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पूर्व सैनिक पुलिस के पास गए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि तब (2014-2019) भाजपा सत्ता में थी।

यह भी पढ़े | Atmanirbhar Bharat: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का एक और कदम, लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण.

मंत्री ने कहा कि इसके बाद महाजन बंबई उच्च न्यायालय गए जिसने कथित घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। तत्कालीन भाजपा सरकार पूर्व सैनिक महाजन को न्याय नहीं दिला पाई।

देशमुख ने कहा कि जब से 2016 के इस मामले की जांच के आदेश हुए हैं तब से पूर्व सैनिक को धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिक को न्याय दिलाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\