लुधियाना, 11 जुलाई लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने दुष्कर्म के एक मामले में यहां की एक अदालत के समक्ष सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया।
बैंस (52) ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरसिमरन जीत सिंह की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
गौरतलब है कि 44 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के मामले में बैंस मुख्य आरोपी हैं। एक स्थानीय अदालत के निर्देश पर बैंस और उनके दो भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ 16 जुलाई 2021 को मामला दर्ज किया गया था।
अदालत ने बैंस और अन्य आरोपियों को आदतन अपराधी घोषित किया था क्योंकि वे कार्रवाई में शामिल नहीं हो रहे थे।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने संपत्ति से जुड़े एक मामले में मदद के लिए पूर्व विधायक से संपर्क किया था, जिसके बाद पूर्व विधायक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में उनके भाई और निजी सहायक को गिरफ्तार किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY