देश की खबरें | पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर मान आम आदमी पार्टी में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान कांग्रेस से 50 साल पुराना नाता तोड़ने के एक दिन बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

चंडीगढ़, 15 जनवरी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान कांग्रेस से 50 साल पुराना नाता तोड़ने के एक दिन बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

आप नेता और पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि मान के शामिल होने से राज्य में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। चड्ढा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल जी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार के विधायक जोगिंदर सिंह मान जी कांग्रेस के साथ अपने 50 साल पुराने जुड़ाव को समाप्त करते हुए आप में शामिल हो गए। वह पंजाब कृषि उद्योग निगम के अध्यक्ष थे।’’

चड्ढा ने कहा, ‘‘मान के शामिल होने से पंजाब में आप की इकाई को काफी मजबूती मिलेगी।’’ चड्ढा ने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें मान को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होते दिखाया गया है।

अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के नेता मान कथित रूप करोड़ों रुपये के पोस्ट-मैट्रिक एससी छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपियों के खिलाफ ‘‘कोई कार्रवाई नहीं’’ होने और फगवाड़ा को जिला का दर्जा नहीं देने पर कांग्रेस से नाराज थे।

मान ने कांग्रेस से और पंजाब कृषि उद्योग निगम के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र में फगवाड़ा के तीन बार के विधायक मान ने कहा कि उनका एक सपना था कि वह ताउम्र कांग्रेस नेता रहते। मान ने बेअंत सिंह, राजिंदर कौर भट्टल और अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडलों में मंत्री के रूप में कार्य किया था।

मान ने पत्र में कहा था, ‘‘मैट्रिक के बाद दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना के गुनहगारों को कांग्रेस संरक्षण दे रही है, इसलिए मेरी अंतरात्मा मुझे पार्टी में रहने की अनुमति नहीं देती है।’’ पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस