देश की खबरें | जालौन में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के एट थाना क्षेत्र के इगुई कला गांव में शुक्रवार की रात सोते समय अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जालौन (उत्तर प्रदेश), 11 सितंबर जिले के एट थाना क्षेत्र के इगुई कला गांव में शुक्रवार की रात सोते समय अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

क्षेत्रीय पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राहुल पांडेय ने शनिवार को बताया कि आज सुबह इगुई कला गांव में पूर्व प्रधान चंदा रानी के बेटे रामसेवक (42) का खून से लथपथ शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगने का निशान है।

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता रामलखन की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सीओ ने बताया कि रामलखन सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक हैं और मां चंदा रानी गांव की प्रधान रह चुकी हैं। पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि रामसेवक रात को अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, तभी अज्ञात हमलावर ने उसके सिर में गोली मारी और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\