विदेश की खबरें | पूर्व पुलिस अधिकारी थाओ को जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या मामले में दोषी ठहराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टी थाओ को फ्लाइड के नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए पहले से ही संघीय अदालत में दोषी ठहराया जा चुका है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टी थाओ को फ्लाइड के नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए पहले से ही संघीय अदालत में दोषी ठहराया जा चुका है।

फ्लॉयड की हत्या मामले में अदालत में फैसले का सामना करने वाले थाओ चार पूर्व अधिकारियों में से अंतिम थे।

अभियोजकों ने जनवरी में अपने दलील दी थी कि थाओ ने अपने लगभग नौ वर्षों के अनुभव के बावजूद ठीक ढंग से काम नहीं किया।

फ्लॉयड की 25 मई, 2020 को उस समय मौत हो गई थी जब पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन ने उसकी गर्दन को अपने घुटने से दबा दिया था जिसके कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी।

फ्लॉयड की हत्या के मामले में मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन को 22 साल छह महीने जेल की सजा सुनायी गयी थी।

इस घटना के बाद अमेरिका में नस्ली भेदभाव के खिलाफ सबसे बड़ा आंदोलन हुआ था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\