KKR vs SRH, IPL 2024 Final: फाइनल मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान, कहा- किसी न किसी समय हर चीज का होता है अंत

टूर्नामेंट के इस सत्र में अपनी टीम के प्रदर्शन का आकलन करते हुए कमिंस ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण को श्रेय दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा गेंदबाजी लाइन अप काफी अनुभवी है, जिसमें जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं. साथ ही काफी युवाओं ने भी हमें अपने दम पर मैच में जीत दिलायी है जिसमें नितीश रेड्डी और अभिषेक शर्मा शामिल हैं.’’

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: Twitter)

चेन्नई: बतौर कप्तान शीर्ष स्तर पर सफलता का स्वाद चख चुके पैट कमिंस रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम करने के करीब खड़े हैं लेकिन आस्ट्रेलियाई कप्तान जानता है कि हर अच्छी चीज का अंत होता है. पिछले साल से कमिंस का सफर शानदार रहा है जिसमें उन्होंने आस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे विश्व कप में सफलता दिलायी. KKR vs SRH, IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स का आखिरी प्रैक्टिस सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, गौतम गंभीर ने किया पिच का मुआयना

वह रविवार को आईपीएल 2024 फाइनल में पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की अगुआई करेंगे और टीम को दूसरा खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे. कमिंस ने आईपीएल फाइनल की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘खिताब जीतना शानदार होगा लेकिन यह सफर किसी न किसी समय समाप्त होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये दो साल शानदार रहे हैं लेकिन इस श्रृंखला से पहले मैंने किसी टी20 क्रिकेट टीम की अगुआई नहीं की है. इसलिये मैं निश्चित नहीं हूं कि क्या उम्मीद करूं. यह प्रारूप काफी तेज रफ्तार वाला होता है.’’

टूर्नामेंट के इस सत्र में अपनी टीम के प्रदर्शन का आकलन करते हुए कमिंस ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण को श्रेय दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा गेंदबाजी लाइन अप काफी अनुभवी है, जिसमें जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं. साथ ही काफी युवाओं ने भी हमें अपने दम पर मैच में जीत दिलायी है जिसमें नितीश रेड्डी और अभिषेक शर्मा शामिल हैं.’’

कमिंस ने कहा, ‘‘हमारे पास ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम से बाहर रहे हैं लेकिन वे हमारे लिए शानदार रहे हैं. हमारी टीम का अभी तक का सफर यही रहा है.’’ सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी और वह पहले क्वालीफायर में केकेआर से हार गयी थी.

दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद सहायक कोच सिमोन हेलमोट ने स्वीकार किया कि कमिंस ने प्रत्येक मैच में खेलने से पहले आंकड़ों की मदद ली. इसके बारे में पूछने पर कमिंस ने स्वीकार किया कि आंकड़ों के बावजूद एक खिलाड़ी को मैच के दिन अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, ‘‘ये सब डेटा विश्लेषण इस्तेमाल किये जाने वाले ‘टूल’ हैं. फैसला करने की प्रक्रिया में यह एक अन्य कारक ही है. हम काफी टी20 मैच खेलते हैं लेकिन दो मैच बिलकुल एक समान नहीं हैं. विकेट अलग होता है, प्रतिद्वंद्वी अलग होता है और डेटा आपको सिर्फ इतनी ही दूर ले जा सकता है.’’ कमिंस ने कहा, ‘‘इसलिये मुझे लगता है कि आपको अपनी अंतरात्मा और अंतर्ज्ञान पर भरोसा करने की जरूरत है. डेटा आपको नहीं बतायेगा कि यह सफल होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड