देश की खबरें | शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर भारत के लिए सब मिलकर काम करें: राज्यपाल मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर भारत के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए शनिवार को कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और सामूहिकता के भाव में कहीं कोई भेद नहीं होता।

जयपुर, 27 जुलाई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर भारत के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए शनिवार को कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और सामूहिकता के भाव में कहीं कोई भेद नहीं होता।

वह शनिवार को जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे।

मिश्र ने कहा है कि नई शिक्षा नीति के आलोक में विश्वविद्यालय प्राचीन और नवीन ज्ञान का समन्वय करते हुए संस्कृत और संस्कृति के प्रसार के लिए कार्य करे।

उन्होंने कहा ,‘‘ राष्ट्र सर्वोपरि है। सामूहिकता के भाव में कहीं कोई भेद नहीं होता है। इसे समझते हुए शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर भारत के लिए भी सब मिलकर कार्य करें।’’

उन्होंने कहा कि संस्कृत में योग, विज्ञान, शास्त्र, भारतीय संस्कृति, संस्कार से जुड़ी शिक्षा दी जाती है जो व्यक्तित्व निर्माण के लिए जरूरी शिक्षा है। उन्होंने दावा किया कि यह शिक्षा यदि कहीं मिलती है तो उसको आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।

राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कौशल विकास के साथ भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़े ज्ञान के आधुनिकीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया है । उनका कहना था कि विश्वविद्यालयों को नई शिक्षा नीति की इस पहल को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए।

मिश्र ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को आत्मविश्वास का साक्षात स्वरूप बताते हुए कहा कि दीक्षांत की भारतीय परंपरा की जो व्याख्या उन्होंने की है, वह विरल है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे ने बताया कि संस्कृत विश्वविद्यालय में प्राचीन संस्कृत ज्ञान के अलावा कम्प्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन और समाजशास्त्र जैसे विषयों पर भी ध्यान केन्द्रित करते हुए इस को जन—जन तक लोकप्रिय किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू