देश की खबरें | हर आतंकवादी आज जान गया है कि मां-बेटियों का सिंदूर मिटाने का क्या अंजाम होता है : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आतंकवादियों के प्रति भारत द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को ‘न्याय के प्रति अखंड प्रतिज्ञा’ करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आज हर आतंकवादी और आतंकवादी संगठन यह जान गया है कि ‘हमारी मां-बेटियों के माथे से सिंदूर मिटाने का क्या अंजाम होता है।’

नयी दिल्ली, 12 मई आतंकवादियों के प्रति भारत द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को ‘न्याय के प्रति अखंड प्रतिज्ञा’ करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आज हर आतंकवादी और आतंकवादी संगठन यह जान गया है कि ‘हमारी मां-बेटियों के माथे से सिंदूर मिटाने का क्या अंजाम होता है।’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बहादुर सशस्त्र बलों, सैनिकों, वैज्ञानिकों और खुफिया एजेंसी को ‘सेल्यूट’ किया।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में 22 अप्रैल को जो कुछ हुआ, उसने देश और पूरी दुनिया को झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के मासूम नागरिकों को उनका धर्म पूछकर उनके परिवार के सामने क्रूरता से मार दिया गया।

मोदी ने कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत रूप से यह पीड़ा बहुत बड़ी थी। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सशस्त्र बलों की इस बहादुरी को, इस देश की माताओं, बहनों और बेटियों को समर्पित करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना में आतंकवाद का ‘वीभत्स चेहरा’ सामने आया।

उन्होंने कहा,‘‘हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए हमारे सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी थी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर आतंकवादी और आतंकवादी संगठन यह बात अच्छी तरह जान गया है कि ‘‘हमारी मां-बेटियों के माथे से सिंदूर मिटाने का क्या अंजाम होता है?’’

मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न्याय के प्रति एक अखंड प्रतीज्ञा है। उन्होंने कहा कि इस अखंड प्रतिज्ञा को देश और दुनिया ने देख लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\