Delhi Budget 2024: बजट में हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है, आप सरकार ‘राम राज्य’ से प्रेरित- CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार के वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट में हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है और आम आदमी पार्टी (आप) का शासन ‘‘राम राज्य’’ से प्रेरित है.

CM Kejriwal | Credit- ANI

नयी दिल्ली, 4 मार्च : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार के वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट में हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है और आम आदमी पार्टी (आप) का शासन ‘‘राम राज्य’’ से प्रेरित है. केजरीवाल ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया शायद विश्व का सबसे बड़ा कदम है. इस योजना के तहत प्रत्येक वयस्क महिला को 1,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा.

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी द्वारा विधानसभा में बजट पेश किये जाने के बाद, केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक बहुत अच्छा बजट है जिसमें हर तबके के लोगों और प्रत्येक क्षेत्र का ध्यान रखा गया है.’’ आतिशी द्वारा पेश किया गया यह पहला बजट है. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, महिला सशक्तीकरण के लिए शायद विश्व का सबसे बड़ा कार्यक्रम है. हम लोकसभा चुनावों के बाद इसे लागू करेंगे.’’ यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: पिछले चुनाव में चौकीदार तो अब की बार ‘मोदी का परिवार’, विपक्ष की गलती से बीजेपी को होगा फायदा?

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली में करीब 67 लाख महिला मतदाता हैं. आयकर भुगतान करने वाली महिलाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं को इसके दायरे से बाहर कर सकते हैं. मुझे लगता है कि इससे (योजना से) करीब 45 से 50 लाख महिलाओं को फायदा होगा.’’

उन्होंने पिछले वित्त वर्ष की तुलना में बजट परिव्यय में कमी के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हमें करों के केंद्रीय पूल से एक पैसा भी नहीं मिलता है. पहले, हमें 325 करोड़ रुपये मिलते थे लेकिन अब वह भी बंद हो गया है.’’ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिल्ली सरकार का बजट परिव्यय पिछले वित्त वर्ष के 78,800 करोड़ रुपये के मुकाबले 76,000 करोड़ रुपये है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट