देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के हर बूथ में होगा मोदी के ‘पूजोर शुभेच्छा’ कार्यक्रम का प्रसारण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा के अवसर एक विशेष शुभेच्छा संदेश जारी करेंगे, जिसके सीधे प्रसारण के लिए भाजपा ने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर व्यापक तैयारियां की हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा के अवसर एक विशेष शुभेच्छा संदेश जारी करेंगे, जिसके सीधे प्रसारण के लिए भाजपा ने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर व्यापक तैयारियां की हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे राज्य में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत के मौके पर लोगों को ‘‘पूजोर शुभेच्छा’’ (पूजा की शुभेच्छा) कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री संदेश देंगे।

यह भी पढ़े | IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दुर्गा पूजा अच्छाई की बुराई पर जीत का एक पवित्र उत्सव है। मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि वह सभी को शक्ति, आनंद और अच्छी सेहत का आशीर्वाद दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल बंगाली लोगों के दुर्गोत्सव का महाषष्ठी है। इस विशेष दिन के अवसर पर मैं कल दोपहर 12 बजे पश्चिम बंगाल के अपने सभी भाई-बहनों को शुभेच्छा प्रेषित करूंगा और साथ ही पूजा का आनंद साझा करूंगा। आप भी इस कार्यक्रम से जुड़िए।’’

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: तेजस्वी यादव की चाल में उलझा JDU, सूबे की 77 सीटों पर होगा सीधा मुकाबला.

भाजपा सूत्रों ने बताया कि राज्य के 78,000 मतदान केंद्रों में प्रत्येक केंद्र पर 25 से अधिक कार्यकर्ता या समर्थक उचित दूरी का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को देखेंगे और सुनेंगे। पार्टी ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के तहत कोलकाता स्थित पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

राज्य भाजपा ने इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है।

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ राज्य में भाजपा एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। भाजपा को भरोसा है कि वह अगले चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 10 सालों के शासन का अंत करेगी।

पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटों पर विजय हासिल हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू