देश की खबरें | पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर छोटे देश भी भारत को चुनौती दे रहे हैं : सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा ने देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है कि अब छोटे-छोटे देश भी भारत जैसे महान राष्ट्र को चुनौती दे रहे हैं।

नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा ने देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है कि अब छोटे-छोटे देश भी भारत जैसे महान राष्ट्र को चुनौती दे रहे हैं।

सिसोदिया ने कहा कि इस घटना से प्रत्येक भारतीय को बेहद दुख और पीड़ा हो रही है।

आप नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भारत की आलोचना की है और संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया है कि मुसलमानों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

सऊदी अरब, कतर, ईरान और कुवैत ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की निंदा की और सभी संप्रदायों और धर्मों के लिए सम्मान की भावना का आह्वान किया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब छोटे-छोटे देश भी भारत जैसे महान राष्ट्र को चुनौती दे रहे हैं।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘इतने छोटे-छोटे देशों की भारत जैसे महान देश को आँखें दिखाने की हिम्मत हो गयी? मोदी जी और भाजपा ने देश का क्या हाल कर दिया? आज हर भारतवासी बेहद पीड़ित है और उसके दुःख की सीमा नहीं।’’

सऊदी अरब ने भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की एक नेता की विवादित टिप्पणियों की सोमवार को आलोचना की और सभी ‘‘आस्थाओं एवं धर्मों का सम्मान’’ किए जाने का आह्वान किया है।

पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं की विवादित टिप्पणियों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराने के लिए भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को सोमवार को तलब किया।

गौरतलब है कि भाजपा ने विवादित बयानों के लिए अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को रविवार को पार्टी से निलंबित कर दिया। वहीं, दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी नेतृत्व ने भाजपा से निष्कासित करने का फैसला लिया। दोनों नेताओं की विवादित टिप्पणियों को लेकर कई खाड़ी देशों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\