जरुरी जानकारी | यूरोप की अर्थव्यवस्था जून तिमाही में सुस्ती से उबरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय संघ की सांख्यिकीय इकाई यूरोस्टैट ने सोमवार को जारी आंकड़ों में कहा कि वर्ष 2023 के पहले तीन महीनों की तुलना में जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 0.3 प्रतिशत रही है। इस तरह यूरोपीय संघ की वृद्धि दर में सुधार दर्ज किया गया है।

यूरोपीय संघ की सांख्यिकीय इकाई यूरोस्टैट ने सोमवार को जारी आंकड़ों में कहा कि वर्ष 2023 के पहले तीन महीनों की तुलना में जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 0.3 प्रतिशत रही है। इस तरह यूरोपीय संघ की वृद्धि दर में सुधार दर्ज किया गया है।

इसके पहले जनवरी-मार्च तिमाही में वृद्धि दर शून्य रही थी जबकि अक्टूबर-दिसंबर, 2022 की तिमाही में इसमें गिरावट दर्ज की गई थी।

फ्रांस में 0.5 प्रतिशत और स्पेन में 0.4 प्रतिशत की तिमाही वृद्धि दर से यूरोजोन को थोड़ा समर्थन मिला है। इसके अलावा आयरलैंड की भी वृद्धि दर 3.3 प्रतिशत रही है।

पिछले साल रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद से ऊर्जा एवं ईंधन की कीमतों में आए उछाल ने समूचे यूरोप की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। उच्च मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए यूरोपीय केंद्रीय बैंक ईसीबी ने लगातार नीतिगत ब्याज दरों में वृद्धि की है।

इस बीच जुलाई के महीने में मुद्रास्फीति घटकर 5.3 प्रतिशत पर आ गई जबकि जून में यह 5.5 प्रतिशत रही थी।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील