UEFA Euro 2024: यूरो के सेमीफाइनल में काइलियान एमबाप्पे की फ्रांस से स्पेन का सामना, कल खेला जाएगा मुकाबला

इस मैच के विजेता का सामना रविवार को बर्लिन में फाइनल में इंग्लैंड या नीदरलैंड से होगा । इंग्लैंड और नीदरलैंड का सेमीफाइनल बुधवार को खेला जायेगा.

फ़्रांस राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम (Photo Credit: X/@equipedefrance)

UEFA Euro 2024: इस मैच के विजेता का सामना रविवार को बर्लिन में फाइनल में इंग्लैंड या नीदरलैंड से होगा. इंग्लैंड और नीदरलैंड का सेमीफाइनल बुधवार को खेला जायेगा. स्पेन और फ्रांस दोनों के क्वार्टर फाइनल अतिरिक्त समय तक खिंचे. स्पेन ने अतिरिक्त समय के आखिरी मिनट में सब्स्टीट्यूट मिकेल मेरिनो के गोल के दम पर मेजबान जर्मनी को 2 . 1 से हराया जबकि फ्रांस ने पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल को हराया. फ्रांस का कोई खिलाड़ी ओपन प्ले में यूरो 2024 में गोल नहीं कर सका. यह भी पढ़ें: यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप का सेमीफाइनल के शेड्यूल का ऐलान, यहां देखें यूईएफए यूरो के टॉप 4 मुकाबले का टाइम टेबल और वेन्यू के साथ फिक्स्चर

फ्रांस को दो आत्मघाती गोलों और पेनल्टी में एमबाप्पे के एक गोल का फायदा मिला. स्पेन ने टूर्नामेंट में 11 गोल किये. एमबाप्पे का सामना रीयाल मैड्रिड के अपने कई साथी खिलाड़ियों से होगा. आस्ट्रिया के खिलाफ पहले मैच में नाक टूटने के बाद वह फिर रक्षात्मक मास्क पहनकर खेलेंगे.

रिकॉर्ड चौथी बार यूरो खिताब जीतने की कोशिश में जुटी स्पेन ग्रुप चरण में सारे मैच जीतने वाली अकेली टीम थी. वहीं फ्रांस ने आस्ट्रिया को मामूली अंतर से हराने के अलावा नीदरलैंड और पोलैंड से ड्रॉ खेले. स्पेन के लिये चिंता का सबब यह है कि उसके कई खिलाड़ी निलंबन या चोट के कारण सेमीफाइनल से बाहर होंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Scorecard: शेफाली वर्मा के तूफानी शतक और गेंदबाजों के कहर से भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से रौंदा, फाइनल में श्रीलंका से होगी टक्कर; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, 2nd Semi-Final Match Live Score Update: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत महिला और बांग्लादेश महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Dream11 Prediction: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम