विदेश की खबरें | ईयू की यात्रा चेतावनी 15 जून को वापस लेगा जर्मनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जर्मनी ने मार्च में गैर जरूरी तौर पर विदेश यात्रा नहीं करने को लेकर चेतावनी जारी की थी।

जर्मनी ने मार्च में गैर जरूरी तौर पर विदेश यात्रा नहीं करने को लेकर चेतावनी जारी की थी।

विदेश मंत्री एच मास ने बुधवार को कहा ‘‘चेतावनी को पारंपरिक यात्रा परामर्श में बदला जाएगा। इसके तहत, संबंधित देशों में प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं है और लोगों को एकांत में नहीं रखा जाएगा, तो वहां की यात्रा की जा सकती है। ’’

यह भी पढ़े | कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ आया अमेरिका, अगले हफ्ते भेजेगा 100 वेंटीलेटर्स.

उन्होंने कहा कि नॉर्वे और स्पेन को छोड़ कर सभी देश इन शर्तों को पूरा करते हैं। इन दो देशों में प्रवेश पर प्रतिबंध लंबा चलने की अपेक्षा है।

मास ने कहा कि नई यात्रा सलाह सफर पर जाने का निमंत्रण नहीं है। कुछ मामलों में यात्रा पर नहीं जाने की सलाह दी जा सकती है। उदाहरण के लिए, ब्रिटेन की यात्रा पर नहीं जाने की सलाह दी जा सकती है, क्योंकि वहां आने वाले सभी लोगों को 14 दिन के पृथकवास में रहना जरूरी है।

यह भी पढ़े | Coronavirus का असर: ब्रिटेन ने बदले Sex के नियम, अब इनके साथ नहीं बना सकेंगे संबंध.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\