विदेश की खबरें | प्राकृतिक गैस व परमाणु ऊर्जा को सतत गतिविधियों में शामिल करने की योजना के पक्ष में ईयू सांसद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय आयोग ने इस साल की शुरुआत में यह विवादास्पद प्रस्ताव किया था। आयोग ने जलवायु के अनुकूल भविष्य के निर्माण की अपनी योजनाओं के तहत यह प्रस्ताव किया था। इस प्रस्ताव पर सदस्य देशों में मतभेद था और पर्यावरणविदों ने इस पर आपत्ति जताई थी।
यूरोपीय आयोग ने इस साल की शुरुआत में यह विवादास्पद प्रस्ताव किया था। आयोग ने जलवायु के अनुकूल भविष्य के निर्माण की अपनी योजनाओं के तहत यह प्रस्ताव किया था। इस प्रस्ताव पर सदस्य देशों में मतभेद था और पर्यावरणविदों ने इस पर आपत्ति जताई थी।
अनुमान है कि इस प्रस्ताव को कानूनी चुनौती दी जा सकती है।
यूरोपीय संघ जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में विश्व का सर्वोत्तम मानक स्थापित करना चाहता है और इस प्रस्ताव से संगठन की छवि प्रभावित हो सकती है तथा 2050 तक जलवायु तटस्थता तक पहुंचने की प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठ सकते हैं।
पर्यावरण और अर्थव्यवस्था संबंधी समितियों के ईयू सांसदों ने पिछले महीने योजना पर आपत्ति जताई थी और बुधवार को फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में निर्णायक मतदान किया गया। यूरोपीय संघ के सांसदों ने प्रस्ताव पर जताई गई आपत्ति को 278 के मुकाबले 328 मतों से खारिज कर दिया। मतदान में 33 सांसदों ने भाग नहीं लिया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मतदान का परिणाम घोषित किया गया।
प्रस्ताव को रोकने के लिए 353 मतों की आवश्यकता थी। अगर यूरोपीय संसद और सदस्य देश 11 जुलाई तक इस पर आपत्ति नहीं जताते हैं, तो यह कानून लागू हो जाएगा और अगले वर्ष से प्रभावी हो जाएगा।
गैर-सरकारी संगठन ‘ग्रीनपीस’ ने कहा कि प्रस्ताव की आंतरिक समीक्षा के लिए वह औपचारिक रूप से यूरोपीय आयोग से अनुरोध करेगा और फिर परिणाम के अनुकूल नहीं रहने पर वह यूरोपीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)