जरुरी जानकारी | ईयू, ईएफटीए समूह एफटीए पर भारत की चिंताओं पर गौर करेंः गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय संघ और चार देशों के समूह ईएफटीए के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को अंतिम रूप दे पाना मुमकिन है लेकिन इन समूहों को भारत की चिंताओं का भी ध्यान रखना चाहिए।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय संघ और चार देशों के समूह ईएफटीए के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को अंतिम रूप दे पाना मुमकिन है लेकिन इन समूहों को भारत की चिंताओं का भी ध्यान रखना चाहिए।

गोयल ने यहां उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) और यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन (ईएफटीए) के सदस्य देशों को इन दोनों समूहों के बीच की बेहद महत्वपूर्ण एवं अहम भिन्नताओं को ध्यान में रखने की जरूरत है।

गोयल ने कहा, ‘‘हम मु्क्त व्यापार समझौते के लिए ईयू और ईएफटीए के साथ सक्रिय बातचीत कर रहे हैं। मेरा मानना है कि ये दोनों ही समझौते किए जाने लायक हैं और इनसे हमें उत्पादों का व्यापार बढ़ाने के साथ निवेश, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नवाचार एवं स्वच्छ ऊर्जा में भी मदद मिलेगी।’’

ईएफटीए चार देशों का समूह है जिसमें आइसलैंड, लिक्टेंसटीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। भारत इस समूह के साथ एफटीए की संभावनाएं तलाश रहा है।

वहीं यूरोपीय देशों के समूह ईयू के साथ एफटीए पर भारत की बातचीत जनवरी, 2008 में शुरू हुई थी। लेकिन 2013 में यह वार्ता स्थगित हो गई थी और पिछले साल जून में यह वार्ता फिर से शुरू हुई थी।

गोयल ने कहा कि यूरोप के नॉर्डिक और बाल्टिक क्षेत्रों के देश यूरोपीय संघ में भारत के दूत के तौर पर काम कर सकते हैं। उन्होंने ईयू और ईएफटीए के सदस्यों से क्षेत्रीय भिन्नताओं को ध्यान में रखते हुए एफटीए वार्ता को आगे बढ़ाना का अनुरोध किया।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी