जरुरी जानकारी | इथोस का शेयर पहले दिन नौ प्रतिशत टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लग्जरी घड़ी कंपनी इथोस लिमिटेड का शेयर बाजार में अपनी सूचीबद्धता के दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही करीब नौ प्रतिशत लुढ़क गया।

नयी दिल्ली, 30 मई लग्जरी घड़ी कंपनी इथोस लिमिटेड का शेयर बाजार में अपनी सूचीबद्धता के दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही करीब नौ प्रतिशत लुढ़क गया।

बीएसई पर इथोस का शेयर निर्गम मूल्य 878 रुपये के मुकाबले 5.46 फीसदी की गिरावट के साथ 830 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान एक समय इथोस का शेयर 11.84 फीसदी तक धराशायी होकर 774 रुपये के भाव पर आ गया था।

हालांकि, बाद में इसकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया और यह 802.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस तरह बाजार में सूचीबद्धता के पहले ही दिन इथोस के शेयर में 8.58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, एनएसई पर यह छह फीसदी की गिरावट के साथ 825 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। कारोबार के अंत में यह 8.72 फीसदी गिरकर 801.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

इथोस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को अंतिम दिन 20 मई को 1.04 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने आईपीओ के तहत 375 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए और 11,08,037 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई।

इथोस ने अपने 472 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 836-878 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड