विदेश की खबरें | इथोपिया के सैनिक और सूडान भागे

यह जानकारी एसयूएनए समाचार एजेंसी ने दी है।

वहीं एक राजनयिक ने बताया कि इथोपिया में चल रहे संघर्ष में दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Female Bodybuilder And Pornstar’ Joanna Thomas Mysterious Death: महिला बॉडीबिल्डर और पोर्नस्टार जोआना थॉमस की हुई थी रहस्यमयी मौत.

इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने मंगलवार को संकल्प लिया कि उनकी सेना हफ्तेभर से टिग्रे क्षेत्र में चल रही लड़ाई को जल्द ही खत्म कर देगी और यहां के नेतृत्व को हटा देगी। उनकी सरकार टिग्रे के नेतृत्व को अवैध मानती है।

एसयूएनए ने चश्मदीदों के हवाले से खबर दी है कि टिग्रे के पड़ोसी क्षेत्र अम्हारा क्षेत्र के सैनिक सोमवार को शाम को सूडान के कज़ारीफ प्रांत भाग गए।

यह भी पढ़े | ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान, क्षेत्रीय मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों पर करेंगे बातचीत.

स्थानीय प्रशासन ने भाग कर आए इथोपिया के लोगों के लिए शरणार्थी शिविर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं राहत समूहों ने मानवीय संकट को लेकर चेताया है।

सूडान के सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इथोपिया के सैनिक आ गए और हथियार डाल दिए तथा संरक्षण की मांग की क्योंकि सीमा पर भीषण लड़ाई चल रही है।

इथोपिया के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रधानमंत्री अबी अहमद ने टिग्रे क्षेत्र में अपनी सरकार के सैन्य अभियान को मंगलवार को कानून प्रवर्तक अभियान बताया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आपराधिक शासन गुट को हटाने, कानूनी प्रशासन बहाल करने और भगोड़ों को पकड़कर न्याय के कठघरे में लाते ही वह इस अभियान को रोक देंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)